जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

मनेरी के कीटनाशक प्लांट में लगी भीषण आगः जबलपुर के दमकल वाहन पहंुचे, आग पर काबू पाने की चलती रही कोशिश

मनेरी( मंडला)| जिले के मनेरी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक प्लांट में भीषण आग लग गई शाम को हुए अग्निकांड में देखते ही देखते पूरा प्लांट चपेट में आ गया बताया गया है कि मनेरी के इस प्लांट में कृषि संबंधी दवाइयों का उत्पादन किया जाता था आग किन कारणों से लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका लेकिन हैरानी इस बात की रही इतने बड़े इंडस्ट्रियल एरिया में एक भी फायर बिग्रेड वाहन नहीं था

253

लिहाजा जब तक वहां फायर बिग्रेड पहुंचती तब तक लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो चुका था अग्निकांड के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा यह गनीमत रही कि अग्निकांड की चपेट में कोई कर्मचारी नहीं आया फिलहाल अग्नि हादसे की जांच की जा रही है|

251

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button