इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश में कोरोना प्रतिबंध हटाःस्कूल-काॅलेज पूरी क्षमता से खुलेंगे नाइट कफ्र्यू जारी रहेगा

जबलपुर, यशभारत। कोरोना संक्रमण को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब कोविड पर लगे सभी प्रतिबंध को हटा दिया गया है। सभी कार्यक्रम सामान्य तौर पर आयोजित किए जाएंगे। इसके घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने ट्वीट के माध्यम से दी है।  हालांकि कोविड नियमों का पालन करना अभी भी आवश्यक होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने टवीट के माध्यम से कहा कि स्कूल-काॅलेज पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे इसके साथ ही धार्मिक आयोजन भी हो सकेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि नाइट कप्र्यू जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट और एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। जिसे देखते हुए पूर्व में महामारी नियंत्रण के लिए लगाए गए समस्त प्रतिबंध समाप्त किए जाते हैं। सभी स्कूल, कॉलेज और छात्रावास पूर्ण क्षमता से चल सकेंगे। विवाह और अंतिम संस्कार के लिए संख्या का प्रतिबंध भी नहीं रहेगा। आदेश के मुताबिक कलेक्टर ऐसे क्षेत्रों को जहां संक्रमण रोकने के लिए आवश्यक हो, माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवश्यक प्रतिबंध लगा सकते हैं। हालांकि रात 11 बजे से 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। तीसरी लहर में कोरोना पर काबू पर के लिए ये प्रतिबंध सबसे पहले लगाया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button