देश
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के स्टेनो नीरज पटेल का आकस्मिक निधन

जबलपुर। विधा सागर कॉलोनी करमेता निवासी एवं मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में स्टेनो के पद पर कार्यरत नीरज पटेल का 43 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से हाईकोर्ट परिसर और क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
नीरज पटेल, संतोष पटेल के ज्येष्ठ पुत्र थे। वे तहसीलदार नितिन पटेल के भाई तथा भाजपा नगर मंत्री रंजीत पटेल के जीजा जी थे। परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे निवास स्थान से रानीताल मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शहरवासियों, परिजनों और परिचितों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।







