मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के चुनाव 12 जनवरी को राज पैलेस में, कार्डों का वितरण भी होगा

कटनी। समूचे प्रदेश में पत्रकारों के सबसे सशक्त संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की कटनी जिला इकाई के चुनाव रविवार 12 जनवरी को होटल राज पैलेस में कराए जाएंगे। इसके साथ ही संघ के सभी सदस्यों का नूतन वर्ष मिलन समारोह भी होगा। नई कार्यकारिणी 2025 के लिए गठित होगी।
संघ के जिलाध्यक्ष आशीष सोनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया जी से मिले निर्देशों के मुताबिक नए सत्र के लिए चुनाव होने हैं। इसके पहले श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान समूचे जिले में चलाया गया। प्रदेश कार्यालय से मिले निर्देशों के मुताबिक 12 जनवरी राज पैलेस में दोपहर 12 बजे जिला इकाई के चुनाव आयोजित किए गए हैं। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ में प्रतिवर्ष चुनाव की प्रक्रिया लोकतांत्रिक विधि से सम्पन्न कराई जाती है। जिसमें जिले भर के पत्रकार साथी हिस्सा लेते हैं।
इस वर्ष निष्पक्ष निर्वाचन हेतु जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अमित शुक्ला मुख्य चुनाव अधिकारी होंगे। पूर्व विधायक श्री सुकीर्ति जैन और कटनी डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर श्री पारस जैन को मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रांतीय सचिव डॉ सुरेंद्र राजपूत और और संघ के महासचिव अज्जू सोनी ने बताया की नव वर्ष मिलन समारोह के साथ-साथ संघ के कार्ड वितरित किए जाएंगे और सुरुचि भोज का आयोजन किया गया है। जिला कार्यवाहक नवनीत गुप्ता एवं संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र नायक ने सभी साथियों से समय से पहुंचने की अपील की है।