
भोपाल,। मध्य प्रदेश में भी खतरे की घंटी बज गई है। मिनी मुंबई कहे जाने वाले इन्दौर में ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है। यहां आठ मरीजों मे ओमीक्रोम की पुष्टि हुई है।इसमें से छह मरीज ठीक हो चुके है और दो में सामान्य लक्षण पाए गए है। राहत की बात ये है कि मध्य प्रदेश में रिकवरी दर 98 प्रतिशत बना हुआ है।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि अबतक इंदौर में 3000 लोग विदेश से आए है और अलग अलग जगह चले गए है। 1000 लोगों की टेस्ट किए गए है, इसमें 26 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसमें 8 लोगों में ओमिकॉन की पुष्टी हुई है, इसमें 6 लोग ठीक हो चुके है और 2 में सामान्य लक्षण है, जो जल्द ठीक होकर घर चले जाएंगे।इन सभी में कॉन्टेक्ट हिस्ट्री भी चेक की गई है, जिसमें स्थिति सामान्य है।सरकार लगातार ओमिक्रान पर अलर्ट है और विदेशों से आने वालों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है