WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश में सर्दी की एंट्री : दिवाली पर हल्की ठंड, एक सप्ताह बाद बदलेगा मौसम

मध्यप्रदेश में दिवाली पर हल्की ठंड रहेगी। रात में ओस गिरने लगी है। मौसम एक सप्ताह बाद बदलेगा और तेज ठंड पड़ने लगेगी। अब बारिश के जो भी सिस्टम बनेंगे, उनसे मध्यप्रदेश में पानी गिरने के आसार नहीं हैं।

मध्यप्रदेश में सर्दी की शुरुआत हो गई है। दिन में अभी तापमान सामान्य 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि रात का पारा करीब 15 डिग्री रहने से रातें सर्द होने लगेंगी। दिवाली की रात यानी 24 अक्टूबर को गुलाबी ठंडक रहेगी। एक सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। उसके बाद मौसम पूरी तरह बदल जाएगा।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम अब पूरी तरह साफ हो चुका है। अब मानसून के जो भी सिस्टम बनेंगे, उससे मध्यप्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। यहां मौसम शुष्क हो गया है। हिमालय में बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंडी हवाएं आना शुरू हो चुकी हैं। इससे मौसम में हल्की ठंडक होने लगी है। अक्टूबर के अंत तक अच्छी ठंड महसूस हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu