जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने किया ट्वीट

जबलपुर, यशभारत। राजस्थान के बाद मप्र में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की डिमांड शुरू हो गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने यह मांग उठाई है. विवेक तन्खा ने कहा कि मप्र के शासकीय कर्मचारियों के लिए भी सरकार ओल्ड पेन्शन योजना लागू करने के लिए एक ट्वीट किया है जिसमें पुरानी पेंशन लागू करने की मांग सरकार के द्वारा किए जाने को कहा गया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान सरकार का बहुत ही उत्तम निर्णय है। विवेक तन्खा ने टवीट कर कहा कि मेरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से अपील है की मप्र के शासकीय कर्मचारी के लिए भी सरकार ओल्ड पेन्शन रूल लागू करे। हाई कोर्ट में कर्मचारी गये है। मगर यह तो प्रदेश और मुख्य मंत्री का दायित्व है।