जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

मतगणना 4 जून 2024 को : पहरे मे EVM, स्ट्रांग रूम से बाहर एवं मंडी परिसर में 24 घंटे लगाई गई सुरक्षा व्यवस्था

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

नरसिंहपुर यशभारत। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 26 अप्रैल 2024 को मतदान समाप्ति के पश्चात ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएटी कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में स्थापित स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। स्ट्रांग रूम सील हो जाने के पश्चात मतगणना का कार्य 4 जून 2024 तक स्ट्रांग रूम से बाहर एवं मंडी परिसर में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राजपत्रित अधिकारियों, सहायक अधिकारियों एवं भृत्यों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले ने पूर्व में जारी आदेश में लगाये गये राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी में संशोधन कर नवीन आदेश जारी किया है। उक्त दल डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार चौरसिया के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में अपना कार्य सम्पादित करेंगे। जारी नवीन आदेश के अनुसार 2, 7, 12, 17, 22 व 27 मई व एक जून को प्रात= 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक क्रीड़ा अधिकारी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर अर्पित सक्सेना सहायक ग्रेड 3 खाद्य शाखा श्रीमती विनीता वर्मा व भृत्य जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर प्रहलाद परते दोपहर 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक सहायक प्राध्यापक पीजी कॉलेज नरसिंहपुर सतीश बैस, मंडी उप निरीक्षक तेंदूखेड़ा विनोद अग्रवाल व भृत्य जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर टीकाराम चौधरी और रात्रि 11 बजे से प्रात: 7 बजे तक व्हीएएस उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें नरसिंहपुर डॉ. अखिल गजभिये, श्रम निरीक्षक श्रम पदाधिकारी नरसिंहपुर ऋषि कुमार पटैल व भृत्य बैनीप्रसाद ठाकुर की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 3ए 8, 13, 18, 23, 28 मई व 2 जून को प्रात: 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक व्हीएएस उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं नरसिंहपुर डॉ. श्रेया दुबे, सहायक ग्रेड 3 कृषि उपज मंडी करेली राजेश परिहार व भृत्य जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर संतोष डेहरिया, दोपहर 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक l

 

सहायक यंत्री राअबाई सागर नहर संभाग गोटेगांव प्रशांत कुमार, सहकारी निरीक्षक उपायुक्त सहकारिता नरसिंहपुर शितांशु धुर्वे व भृत्य जिला संयोजक जनजाति विभाग नरसिंहपुर रूपेश साहू और रात्रि 11 बजे से प्रात: 7 बजे तक सहायक जिला आबकारी अधिकारी नरसिंहपुर उमेश कुमार मिश्रा, श्रम निरीक्षक श्रम पदाधिकारी नरसिंहपुर नीरज कुमार पटेल व भृत्य मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित नरसिंहपुर देवराज की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button