मछली का शिकारी खुद जाल में फंस गया:जबलपुर में मछली मारने गया युवक, खुद के लगाए जाल में फंसकर नर्मदा में डूबा

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर में 32 वर्षीय युवक नर्मदा में लगाए खुद के जाल में फंस गया। गुरुवार 30 सितंबर की रात 9.30 बजे उसकी लाश चरगवां पुलिस टॉर्च की रोशनी में रस्सा व दो नाव की मदद से रेस्क्यू कर पाई। ये हादसा जहां हुआ, वहां नर्मदा काफ ी गहरी और तेज बहाव है। शुक्रवार को पीएम कराने के बाद परिजनों को शव सौंपा गया।
पुलिस ने बताया कि धरती कछार गांव निवासी आशीष बमज़्न (32) पिता धनु लाल बमज़्न गुरुवार सुबह 6.30 बजे घर से मछली मारने गया था। वह शहपुरा के जिलहरी घाट गया था। मछली मारने के लिए उसने नदी में जाल लगाया था। बताते हैं कि शाम को 4.30 बजे के आसपास वह जाल बदलने नमज़्दा की तेज धार के बीच उतरा था। जाल समेटते समय वह उसी में फंस गया और डूब गया। मृतक की डोंगी भी वहीं पर पुलिस को मिली।
पुलिस ने किया रेस्क्यू
पुलिस के मुताबिक हादसे की खबर रात में 8 बजे के लगभग मिली। रात में ही वह बल के साथ मौके पर पहुंची। एक नाव का प्रबंध किया गया। गांव के सरपंच राममिलन तिवारी की मदद से स्थानीय लोगों के साथ नाव व डोंगी (छोटी नाव) लेकर रेस्क्यू शुरू किया गया। तेज बहाव से निपटने के लिए नदी के दोनों छोर तक रस्सा से सपोटज़् लिया गया। रात का अंधेरा था, इससे निपटने के लिए दो सचज़् लाइट का प्रयोग किया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाल में लिपटा आशीष बमज़्न का शव निकाला जा सका।
शव परिजनों को सौंपा गया
आशीष शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। वह अच्छा तैराक था। नर्मदा नदी को अक्सर वह पार कर जाता था। पर जाल में फंसने की वजह से उसकी मौत हो गई। चरगवां पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया था। शुक्रवार 1 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज में शव का पीएम हुआ। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।