मकान को लेकर भाईयों ने एक दूसरे के फोड़े सिर : ईंट और लाठियों से हमला
काउंटर मामला दर्ज

जबलुपर, यशभारत। थाना पनागर में मकान के विवाद को लेकर भाईयों में आपस में जमकर ईंट और लाठियां चलीं, जिसमें 3 बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मालमा दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार गुलशन केवट उर्फ रम्मो उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लीटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि संजय केवट के मकान को बढ़ाकर बनाने को मना करने की बात पर संजय केवट, राहुल केवट , राजकुमार केवट तीनेां ने एक होकर उसके साथ गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये ईंटा एवं लाठी से हमला कर उसके अंाख एंव नाक ,हाथ में चोट पहॅुचा दी। वहीं संजय केवट उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम लीटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने घर का काम करवा रहा था गुलशन केवट के तरफ थोड़ा सा जीना बढ़ गया था इसी बात को लेकर गुलशन केवट एवं रामस्वरूप केवट गाली गलौज करने लगे , उसने गालियां देने से मना किया तो गुलशन केवट ने लाठी से हमलाकर कंधे एवं कान में चोट पहॅुचा दी। बीच बचाव कर रहे राजकुमार केवट को गुलशन केवट ने लाठी से हमलाकर सिर में चोट पहुॅचा दी तथा दोनों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।







