मध्य प्रदेश
मंत्री सम्पतिया उइके ने लगाई अधिकारियों की क्लास, कहा – श्रद्धालुओं का ध्यान रखते हुए टीनशेड में तत्काल सुधार कराएं
मंडला में रपटाघाट का किया निरीक्षण

मंडला। मध्यप्रदेश सरकार की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने जिला मुख्यालय के रपटा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने रपटा घाट के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार तथा लाईट आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रपटाघाट में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए टीनशेड में सुधार कार्य कराएं। कपड़ा बदलने के लिए पर्याप्त मात्रा में चेंजिंग रूम की व्यवस्था करें। उन्होंकने रपटा घाट में प्रस्तावित निर्माण तथा मरम्मत के कार्यों के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।







