जबलपुरमध्य प्रदेश

मंटीनेशनल कंपनी कर्मी पति को चाहिए दहेज में 5 लाख रुपए : शादी के एक साल बाद ही पीडि़ता से मारपीट कर, घर से निकाला

बरगी थाने में मामला दर्ज, आरोपी फरार

जबलपुर, यशभारत। बरगी थाना अंतर्गत दहेज प्रकरण का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बैंगलोर की मंटीनेशनल कंपनी में कार्यरत पति ने विवाह के एक साल बाद ही पत्नी को धक्के मारकर घर से निकाल दिया और पांच लाख रुपए लाने की शर्त रख दी। पत्नी ने लाख मिन्नतें की। लेकिन आरोपी पति और उसके परिजन पीडि़ता की सुनने तैयार नहीं हुए। जिसके बाद रोते हुए थाने पहुंची पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 2021 में पारा निवासी पवन पटैल से हुई थी। शादी के बाद से ही परिजन और पति मायके से दहेज लाने का दबाव डालने लगे। जबकि हैसियत के हिसाब से शादी में दहेज दिया गया था। लेकिन ससुराल पक्ष की दहेज की भूख शांत ही नहीं हो रही है। जिसके चलते पीडि़ता को प्रताडि़त कर, मारपीट की जाती रही है। जब उसने विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया।

जॉब का रौब बता रहा पति

जानकारी अनुसार पवन पटैल बैंगलोर में किसी कंपनी में पैकेज पर कार्यरत है। जिसका रौब बताते हुए लगातार दहेज के रुप में पांच लाख रुपयों की डिमांड की जा रही है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button