मध्य प्रदेशराज्य
भीषण सड़क हादसा : कर्नाटक के बेलगाम में तैनात एयरफोर्स के जवान की नरसिंहपुर में मौत

नरसिंहपुरI नरसिंहपुर सड़क हादसे में कर्नाटक के बेलगाम में तैनात एयरफोर्स के जवान ऋषिकांत विश्वकर्मा की मौत हो गई। ठेमी थाना क्षेत्र के मलाह पिपरिया के पास बाइक से जा रहे थे। वे बहन की शादी में शामिल होने आए थे। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल हैl
बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय ऋषिकांत स्पेशल इन्वेस्टिगेशन पर्सन के पद पर कार्यरत थे। बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जबलपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।







