ग्वालियरमध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत… मच गया हड़कंप 

Table of Contents

ग्वालियर । ग्वालियर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दीl इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल हैl वहीं पुलिस ने मर्ग कायम का मामला जांच में लिया हैl

बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ, जब ऑटो में सवार लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो नीम के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। आगे ब्योरा प्रतीक्षित है।

ई-रिक्शा को टक्कर मारी

 स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। उसके पीछे पुलिस लगी थी। भागते समय स्कॉर्पियो ने रास्ते में ऑटो को भी टक्कर मार दी।

इनकी मौत हो गई

1. इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55)

2. लीला पति इंद्रजीत (52)

3. शुभम उर्फ लाली पिता महेश शाक्य (30)

4. प्रीति कश्यप पति करण कश्यप (60) निवासी मेरठ

5. शगुन पति शुभम

(प्रीति कश्यप, शुभम की सास हैं।)

ये हुए घायल

1. प्रीति (20)

2. प्रियांश पिता शुभम (5)

3. आरव पिता शुभम (6)

4. अज्ञात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button