जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा :अज्ञात वाहन की टक्कर से सहायक उद्यान अधिकारी की मौत… मच गया हड़कंप

मंडला l एक अज्ञात वाहन ने बर्राटोला से घुघरी की तरफ आ रहे एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 100 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 100 कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच परीक्षण के बाद घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घुघरी ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

 

 

जानकारी अनुसार शासकीय उद्यान विभाग घुघरी में पदस्थ सहायक उद्यान अधिकारी आरडी मरावी को अज्ञात वाहन ने बर्राटोला क्षेत्र में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी घुघरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जहां हादसे में घायल आरडी मरावी को सीएचसी घुघरी लगाया गया, लेकिन सहायक उद्यान अधिकारी की मौत हो गई थी।

 

बताया गया कि सहायक उद्यान अधिकारी आरडी मरावी को गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी पूजा बघेल के निर्देशन में उपनिरीक्षक रामकिशोर माथरे घटना स्थल में जाकर जांच हादसे की जांच करते हुए अज्ञात वाहन की पतासाजी करने में जुट गई है। हादसे की जांच जारी है। अज्ञात वाहन का पता करने में पुलिस जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu