मध्य प्रदेशराज्य

भीमगढ़ संजय सरोवर बांध के चार गेट खोलकर छोड़ा गया पानी : बालाघाट और गोंदिया में अलर्ट जारी

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले में रुक रुककर हो रही बारिश से नदी नाले पुल पुलिया लबालब हो गए हैं। और रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है। बारिश के कारण छपारा में स्थित भीमगढ़ संजय सरोवर बांध के चार गेट खोलकर सुबह से पानी छोड़ा जा रहा है।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री उदय मर्सकोले ने जानकारी देते हुए बताया कि बांध में लगातार जल की आवक हो रही है। जिसके चलते आज सुबह 9 बजे चार गेट खोल कर लगभग 21000 घन फिट प्रति सेकंड की दर से वैनगंगा नदी में पानी छोड़ा गया है और निचले इलाकों में सतर्कता को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। भीमगढ़ संजय सरोवर बांध के गेट खोले जाने के बाद बालाघाट और महाराष्ट्र के गोंदिया भंडारा में वैनगंगा नदी में छोड़े गए पानी का असर देखने को मिलता है जिसको लेकर बालाघाट और गोंदिया में भी अलर्ट जारी किया गया है।

जिले में 1062.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय सिवनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून से अब तक 1062.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
तहसीलवार वर्षा की प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी तहसील में 894.2 मि.मी, कुरई में 731.7 मि.मी., बरघाट में 973.4 मि.मी., केवलारी में 1364.4 मि.मी., छपारा 1013.5 मि.मी, लखनादौन में 1046.6 मिमी, धनौरा में 1007.4 मिमी एवं घंसौर में 1571.0 मिमी. वर्षा, इस प्रकार कुल 8501.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button