जबलपुरमध्य प्रदेश
भाई ही बन गए भाई के दुश्मन : पारिवारिक विवाद पर घर एक-दूसरे से की जमकर मारपीट

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल में पारिवारिक विवाद को लेकर भाई ही भाई के दुश्मन बन गए। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को पकड़कर जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर काउंटर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अभिषेक शुक्ला निवासी विजय नगर ने बताया कि लंबे समय से घर की संपत्ति को ले कर विवाद चल रहा है। जिसके चलते सतीश शुक्ल और हर्षित शुक्ला ने बीच रास्ते रोककर पहले तो गालियां दी और जब उसने विरोध किया तो जमकर मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसी प्रकार हर्षित शुक्ला ने भी मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़त ने दी शिकायत में बताया है कि अभिषेक शुक्ला ने अपने साथियों के साथ एकराय होकर हमला कर दिया। मारपीट में उसे चोटे आईं है। पुलिस ने मामले विवचेना में लिए है।