जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ब्रेकिंग न्यूज पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई

भोपाल यश भारत। पचमढ़ी में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान एक बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। दिनांक 15 जून 2025 को होटल ग्लेन व्यू के प्रवेश द्वार गेट नंबर-1 पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री आशुतोष मिश्र एवं उप निरीक्षक कमल किशोर मौर्य, जिला सागर द्वारा तापरवाही पूर्ण, अमर्यादित आचरण एवं अनुशासनहीनता का प्रदर्शन किया गया।

 

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों का व्यवहार न केवल पुलिस नियमों की अवहेलना था, बल्कि इससे पुलिस विभाग की छवि भी धूमिल हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन द्वारा तत्काल प्रभाव से दोनों अधिकारियों को आगामी आदेश तक निलंबित करते हुए कार्यालय नर्मदापुरम जोन में सम्बद्ध किया गया है।

प्रशिक्षण शिविर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर थी, उन्हीं के इस तरह के आचरण से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीर मानते हुए आंतरिक जांच के संकेत भी दिए हैं।यह कार्रवाई बताती है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button