जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
ब्रेकिंग न्यूज़ – जबलपुर अवैध शराब से भरी गाड़ी ने युवक को मारी टक्कर, भागने की कोशिश में ग्रामीणों ने पकड़ा

जबलपुर के बाघराजी अटल चौक से स्टैंड की ओर जा रहे सुरेश कनौजिया को सोमवार को एक सफेद बोलैरो वाहन ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ दूरी पर वाहन को रोक लिया।
वाहन क्रमांक MP 21 CA 6139 की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।
घायल सुरेश कनौजिया को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब वाहन चालक और शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।जांच जारी है।






