देश

ब्रेकिंग : जिला कांग्रेस ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित, 10 उपाध्यक्ष, 16 महामंत्री और 18 सचिवों की नियुक्ति के साथ साधे जातीय समीकरण

कटनी‌, यशभारत। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी मंगलवार देर रात घोषित कर दी गई है‌।जिले की घोषित कार्यकारिणी में युवाओं‌ और जातिगत समीकरणों को साधकर बनाई गई है। जिसमें एसटी 20 प्रतिशत, एससी 8, ओबीसी 32, सामान्य वर्ग 38 तथा एक प्रतिशत महिला को स्थान दिया गया है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन के उपरांत जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसमें जिला संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुदरहा,उपाध्यक्ष सुधीर जैन (बंटू) तुलसीराम यादव, संदीप बाजपेई (पप्पू), रामकृष्ण पटेल, सुनील सिंह, रविंद्र बाजपेई,श्रीमती भारती सूरज सिंह, हारिस रुस्तम, रंजीत सिंह,कमलेश चौधरी,महामंत्री परमलाल कोल, विपिन सिंह बघेल, जगदीश चौधरी, विजय अग्रवाल, कौशल राजपूत, अजय गर्ग, सुशील राय,चंद्र प्रताप सिंह,जवाहर सिंह, लल्लन सिंह,मथुरा प्रसाद झारिया, शेख सिकंदर आजाद, रवि दुबे, गुड्डू द्विवेदी, बसंत द्विवेदी, चंद्र प्रताप तिवारी एवं सचिव अजय सिंह रघुवंशी, क्षेत्रपाल पटैल, गौरव शाह, सुमेर सिंह पटैल, राम सुजान पटेल, मंगू आदिवासी, जवाहर सिंह,एडवोकेट हीरालाल पटेल, राजेश सिंह, जगदीश पटेल, छत्रपाल सिंह, सुमेर सिंह लोधी, सत्येंद्र सिंह, प्रेमलाल नामदेव, देवराज कुशवाहा, शैख खलील, प्रेम लाल केवट, रमेश पाटकर, सुदामा खटीक तथा प्रवक्ता ब्रजराज परमार,के एल राय, सोशल मीडिया प्रभारी शब्बीर खान एवं सुरेन्द्र तिवारी गुड्डू को बनाया गया है‌।IMG 20260324 WA1292 IMG 20260324 WA1290 IMG 20260324 WA1291

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button