देश
ब्रेकिंग : एनकेजे में रेल कर्मचारियों का हंगामा, मैकेनिकल इंजिनियर के विरोध में काम बंद कर नारेबाजी, आरपीएफ की टीम पहुंची

कटनी, यशभारत। न्यू कटनी जंक्शन में आज सुबह से रेल कर्मचारियों ने डिवीजन मैकेनिकल इंजीनियर के विरोध में अवकाश को लेकर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त विरोध रेल कर्मचारी के अवकाश को लेकर किया जा रहा है। बैगन सुधार विभाग में कर्मचारियों द्वारा काम बंद कर दिया गया। इस मामले की जानकारी लगते ही रेलवे के अधिकारी एवं सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे रेल कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।







