नैनपुर। नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम समनापुर में एक बोलेरो वाहन और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और चिकित्सा सेवाओं को सूचना दी।
डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को निकालकर सिविल अस्पताल नैनपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 4 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल मंडला रेफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज नैनपुर सिविल अस्पताल में जारी है।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक सामने आने को हादसे का कारण माना जा रहा है।
हादसे के बाद समनापुर और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है l
Back to top button