कटनीमध्य प्रदेश

बैखौफ बदमाश : कार का कांच तोडक़र रूपए ले उड़े बदमाश, माधवनगर थाना के डेहरू लाईन में वारदात से सनसनी

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डेहरू लाईन स्थित शंकर जी के मंदिर के पास शर्मा कालोनी में खड़ी कार का कांच तोडक़र पर्स पार कर दिया। चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक डी 75 समदडिय़ा कालोनी माधवनगरनिवासी विनीता लोहाटे पिता मनीष लोहाटे की कार कॉलोनी के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा कीमती सामान निकालने के ईरादे से कार का कांच तोडक़र गाड़ी के अंदर रखा पर्स पार कर दिया। जिसमे 2 हजार रूपये एवं अन्य चीजे रखी थी। शिकायत पर पुलिस ने धारा 334(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
जागृति कालोनी मैदान में लगे पंडाल में चोरी
एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत जागृति कालोनी मैदान में लगे पंडाल में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने यहां से करीब 56 हजार रूपए का मसरूका पार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत जागृति कालोनी मैदान में लगे पंडाल से किन्हीं अज्ञात चोरों ने दो काले रंग के डेल कंपनी के लैपटाप, कीमती करीब 50 हजार तथा डीजे प्लस कंपनी का एक क्रास ओवर कीमती 6500 रूपये सहित कुल 56500 रूपए का मसरूका चोरी कर लिया। चोरी की रिपोर्ट धनीराम पटेल पिता केसलाल पटेल साकिन दुर्गा चौक सेंट्रल बैक के पास द्वारा दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने धारा 305 ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button