कटनीमध्य प्रदेश
बेलगाम ट्रक ने बस में पीछे से मारी ठोकर, रीठी रोड पर हरदुआ के आगे देवगांव के पास हादसा

कटनी, यशभारत। कटनी-दमोह सडक़ मार्ग पर रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरदुआ के आगे देवगांव के पास आज सुबह करीब 11 बजे बेलगाम रफ्तार से भाग रहे ट्रक ने बस को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। इससे बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह चरपट हो गया। यह तो गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोटें नहीं आई है। खबर मिलते ही रीठी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मुसाफिरों ने बताया कि ट्रक का चालक अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किए हुए था। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की है।






