जबलपुरमध्य प्रदेश

बेटे के गम में विक्षिप्त हुए पिता ने तोड़ दिया दम : प्रॉपर्टी बेंचकर यज्ञशाला में रहकर कर रहा था जीवन यापन

जबलपुर, यशभारत। थाना मझौली के सुनवराह में बेटे की असमय मौत के बाद विक्षिप्त हुए पिता ने भी रविवार की दरमियानी रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार कामता प्रसाद भूमिया उम्र 66 वर्ष निवासी ग्राम सिमरिया ने सूचना दी कि उसकी बेटी संध्या बाई की शादी ग्राम सुनवराह में कालूराम भूमिया के बेटे दिलदार ंिसंह के साथ हुयी थी 2 वर्ष पहले दामाद का स्वर्गवास हो गया। उनके पिता जो उसके समधी लगते हैं दामाद के स्वर्गवासी हो जाने के बाद घर द्वार त्याग करके बजार प्लाट मझोली में यज्ञशाला के पास रंगमंच में रहकर भीख मंाककर अपना भरण पोषण करते थे उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था । आज सुवह उसे जानकारी मिली कि समधी कालूराम का सुबह स्वर्गवास हो गया, उनका शव प्लाट मझौली यज्ञशाला के पीछे पड़ा है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button