सतना l सतना में दिल दहला देने वाले एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंl दरअसल, बेटे की बाइक का चालान पुलिस के द्वारा काटे जाने के बाद शिक्षक पिता को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उनकी दर्दनाक मौत हो गईl
बताया जा रहा है कि सतना में छोटे बेटे की बाइक का चालान कटने की जानकारी मिलने के बाद 57 वर्षीय शिक्षक को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम रामप्रसाद वर्मा था। वह अमिलिया प्राथमिक शाला, संकुल कुलगढ़ी में शिक्षक थे। वर्तमान में बीएलओ का प्रभार भी संभाल रहे थे l