जबलपुरमध्य प्रदेश
बिहार के हथकड़ी लगे चोरों को जबलपुर पुलिस ने दबोचा : ट्रेन से उतरकर भागने की फिराक में थे, पूछताछ जारी

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर की घमापुर पुलिस ने बिहार के दो शातिर चोरों को दबोचा है। जिसमें से एक के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी। दोनों आरोपी पुलिस कस्टडी से भागे हुए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रात में दो व्यक्ति ट्रेन से उतरे और शीतलामाई के पास आकर रुके। पुलिस गश्त के दौरान दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी धीरज कुमार और बंश मणी राय समस्तीपुर बिहार के निवासी है। जिसमें धीरज के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी। संदेह के आधार पर दोनों को दबोचा गया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों पुलिस कस्टडी से भागे है। जिनसे पूछताछ जारी है।