मंडला l बिछिया क्षेत्र में बाघ के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग और कान्हा टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने रविवार को बाघ की खाल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई की है।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिछिया वन विभाग की टीम ने 25 अक्टूबर की रात भीमपुरी गांव निवासी मिस्तर और गोविंद को बाघ की खाल बेचते हुए पकड़ा। प्राथमिक पूछताछ के आधार पर 26 अक्टूबर को अतरिया निवासी अग्हन नामक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
डीएफओ पूर्व सामान्य प्रीता एसएम ने बताया कि पूर्व सामान्य वन मंडल और कान्हा बफर टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। पूछताछ में कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। टीम यह पता लगा रही है कि बाघ का शिकार कहां और किन परिस्थितियों में किया गया था।
Back to top button