WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरमध्य प्रदेश

बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आई महिला की मौत : किडनी की समस्या से निजात पाने आई थी अर्जी लगाने, चक्कर खाकर गिरी

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में अर्जी लगाने पहुंची एक महिला की मौत हो गई है। किडनी की समस्या से पीड़ित यह महिला बुधवार को अपने पति के साथ अर्जी लगाने धाम में पहुंची थी। लेकिन पंडाल की लाइन में खड़े-खड़े वह अचानक गिर पड़ी और वहीं उसकी मौत हो गई।

33 साल की यह महिला नीलू उर्फ नीलम अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर से आई थी। वह पन्ना रोड स्थित बागेश्वर धाम में‎ अपने स्वस्थ होने की अर्जी लगाने पहुंची थी। देवेंद्र सिंह‎ ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय‎ से बीमार थी। इससे निजात‎ पाने के लिए वह बागेश्वर धाम पहुंची थी। सुबह खाना खाया था। उसके बाद पंडाल में अर्जी के लिए लाइन में खड़ी हुई। इसी दौरान अचानक वह गिरी और उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu