बाइक में हो रही थी शराब की तस्करी : पुलिस ने दी दबिश, गैंग फरार…1 मोटर सायकिल सहित 60 लीटर अवैध शराब जप्त,1 आरोपी गिरफ्तार

सिवनी यश भारत:- सिवनी में शराब का अवैध काम करने वाले सक्रीय है ज8न पंर अंकुश लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। जहां आज दोपहर में अवैध शराब की तस्करी करते एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 60 लीटर शराब और बाइक जप्त की है। कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने शाम 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक नहोदय सुनील मेहता अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त है जिनके नेतृत्व में समय-समय पर कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरूध्द लगातार कार्रवाई की जाती रही हैं। जहां मुखबिर से मोटर सायकिल से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ की शराब के विक्रय हेतु शहर में परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर थाना स्तर पर टीम गठित कर रेड़ कार्रवाई हेतु मुखबिर के बताये स्थान नागपुर रोड़ खैरीटेक पर टीम को रवाना कर गेराबंदी की गई।
वाहनों की चैकिंग कि गई जो 1 व्यक्ति लाल रंग की मोटर सायकिल में दोनों तरफ 15-15 लीटर की 4 कुप्पी में कुल 60 लीटर अवैध शराब लिए मिला। जिससे नाम पता एवं अवैध शराब कब्जे में रखने के संबंध में पूछताछ करने पर अपना नाम इमरत अर्फ अमरत जाधव निवासी ग्राम सापापार थाना कुरई का रहना तथा अवैध शराब के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। जिसके कब्जे से मोटर सायकिल सहित अवैध को जप्त किया गया है तथा आरोपी की विधिवत गिरफ़्तारी कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूध्द में भी थाना कोतवाली सिवनी में अपराध क्रमांक 985/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज हैं।
जप्त 60 ली. अवैध शराब किमती 6000/- रुपये एवं मो.सा क्रमांक MP28ML9598 किमती 35000 रुपये, कुल कीमती 41000 रुपये है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली किशोर वामनकर, उपनिरीक्षक दयाराम शरणागत, दिनेश रघुवंशी, आरक्षकसिध्दार्थ दुबे, प्रतीक बघेल, रविन्द्र डहेरिया, अजेन्द्र पाल, महिला आरक्षक मंजू एवं अन्य पुपिसकर्मी शामिल रहे।







