जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बाइक चालक में घसीट कर युवक को रोड के उस पार फेंका: लहूलुहान हालत में पहुंचा थाने

जबलपुर यशभारत। थाना मढोताल अंतर्गत बजरंग नगर में दरमियानी रात एक बाइक चालक ने युवक से गाली गलौज करते हुए पहले तो उसे जमकर मारपीट की और फिर उसे उठाकर रोड के उस पार फेंक दिया जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया और लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की पुलिस ने मामला दजज़् कर जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विपिन सिंह राजपूत पिता महेश सिंह उम्र 34 वर्ष ने शिकायत दी है कि वह बजरंग नगर का निवासी है दरमियानी रात बाइक सवार एमपी 20 4610 के चालक ने उसे धक्का मार दिया जब उसने विरोध किया तो जमकर गाली-गलौज करते हुए पहले तो मारपीट कर दी और फिर उसे बुरी तरह घायल कर मौके से फरार हो गया पुलिस ने मामला दजज़् कर जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button