कटनीदेशमध्य प्रदेश

बहोरीबंद के आधा दर्जन गांवों में तीन दिन से बिजली नहीं, सिंचाई के अभाव में सूखने की कगार पर फसलें, विधायक से शिकायत के बाद भी हल नहीं हुई समस्या

कटनी, यश भारत। जिले में विद्युत वितरण व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में पिछले तीन दिन से बिजली नहीं है। अंधेरा होने की वजह से जहां ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं फसलों की भी सिंचाई नहीं हो पा रही है।
किसानों ने बताया कि बारिश के अभाव में फैसले सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। पिछले तीन दिनों से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। आवाज कटौती जारी है। ग्रामीणों द्वारा विद्युत वितरण विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दिए जाने के बाद भी अब तक गांव की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। किसानों का कहना है कि अब फसलों को पानी की आवश्यकता है लेकिन बिजली बंद होने की वजह से वह फसलों में सिंचाई नहीं कर पा रही है, जिससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे को भी दी गई थी। बताया जाता है कि विधायक द्वारा इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात की गई थी, इसके बाद भी इन गांवों मवई, चरगवां, धुरी, देवरी, कंचनपुर, करहिया, पथराड़ी पिपरिया की विद्युत आपूर्ति अभी तक सुचारू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं विद्युत वितरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाते हुए बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button