सतना अमरपाटन। सतना में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पीड़िता साली ने अपने जीजा पर बस में दुष्कर्म का आरोप लगाया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले की जांच जारी हैl
फरियादिया द्वारा थाना अमरपाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके रिश्तेदार जीजा अजीत तिवारी निवासी ग्राम मझौली, जिला सीधी ने बस में उसके साथ गलत कार्य किया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विभिन्न संभावित स्थानों पर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपी अजीत तिवारी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही उपरांत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Back to top button