बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही शहर में चंहुओर फैली बसंत की बहार
भॅंवरताल पार्क के अलावा नगर निगम के अन्य उद्यान गेंदा, गुलाब, सालविया, पिटूनिया, आदि फूलों से महकने लगे

जबलपुर। बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही शहर में चंहूओर स्वच्छता की ब्यार बहने के साथ-साथ नगर निगम के उद्यानों में फूलों की बहार दिखाई देने लगी है। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ की साकारात्मक निगरानी शहर में सभी जगह देखने को मिल रही है। खासकर शहर में बात स्वच्छता की हो या उद्यानों के रखरखाव तथा वहॉं व्यवस्था की, सारी चीजें नागरिकों के लिए व्यवस्थित कराई जा रही है। नगर निगम के प्रमुख उद्यान भॅंवरताल जो संस्कारधानी के लोगों के लिए दिल की धड़कन के समान है, यहाँ प्रतिदिन हजारों लोग स्वच्छ वातावरण और फूलों की खुशबू के बीच परिवार के साथ पार्क में बैठकर आनंद प्राप्त कर रहे हैं। पूरा भॅंवरताल उद्यान इस समय विभिन्न प्रजातियों के खुशबूदार फूलों और पौधों से महकने लगा है। पार्क में आम के पौधों के ऊपर बौरा भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। भॅंवरताल पार्क में नागरिकों के लिए सेल्फी प्वाइंट के रूप में एक बहुत सुन्दर, आकर्षक और सुव्यवस्थित सुरक्षित मचान स्थल के अलावा आई लव जबलपुर का स्टैण्ड स्थल भी सैलानियों को खूब लुभा रहा है, इसके साथ-साथ पार्क परिसर में ही एक स्कैपिंग लैंड तैयार कराकर घना मिनी वन भी विकसित किया गया है जहॉं लोग बसंत ऋतु के मौसम में शीतल वायु का आनंद उठाते नजर आते हैं। भॅंवरताल के अलावा शहर में नगर निगम द्वारा 206 उद्यान संचालित किये जा रहे हैं जिसमें प्रमुख रूप से डुमना नेचर पार्क, शिव नगर पार्क, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, शैलपर्ण उद्यान, रानीताल, आधारताल, नेहरू उद्यान, आदि में नगर निगम द्वारा नागरिकों एवं सैलानियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मनोरंजन के लिए व्यवस्थाएँ संचालित हैं। व्यवस्थओं के संबंध में निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने बताया कि सभी 206 उद्यानों में नियमित रूप से घास की कटाई, फुटपाथ की साफ-सफाई, पेड़ो की कटाई, छटाई एवं धुलाई कराई जा रही है, जिससे कि यहॉं आने वाले सैलानी साफ, स्वच्छ सुन्दर एवं खुशबूदार माहौल में सुकून के पल बिता सकें। उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा शहर में आम नागरिकों की आवश्यकताओं एवं उपयोगिताओं को ध्यान में रखते हुए अन्य अद्योसंरचना एवं विकास के कार्य भी कराए जा रहे हैं। जिसमें प्रमुख रूप से सभी उद्यानों को व्यवस्थित रखना और समय समय पर उसमें सुविधाओं का विस्तार करना भी निगम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने जानकारी दी कि जबलपुर संस्कारधानी में देश प्रदेश से लोग आते हैं और वे सभी लोग भेड़ाघाट, डुमना नेचर रिजर्व पार्क के साथ-साथ भॅंवरताल, शैलपर्ण उद्यान का भी भ्रमण कर आनंद लेते हैं।
उद्यानों के रखरखाव एवं समूचित व्यवस्थाओं पर इनकी रहती है सतत् निगरानी
सहायक आयुक्त श्रीमती अंकिता जैन, कार्यपालन यंत्री आदित्य शुक्ला, उपयंत्री सुरेन्द्र मिश्रा, अनिल शुक्ला, के साथ-साथ सुपरवाईजर ओम प्रकाश दुबे, और अर्जुन उपाध्याय की महती भूमिका रहती है। सैर सपाटे के दौरान सभी लोग उपरोक्त टीम के सदस्यों की भी सराहना करते दिखाई देते हैं। सचमुच जबलपुर संस्कारधानी के नागरिकों के लिए नगर निगम के ये उद्यान संजीवनी का काम कर रही है।