बरेला में हुई अंधी हत्या का खुलासा: सगे भाइयों ने नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

जबलपुर। थाना बरेला अंतर्गत 6 जनवरी को हुई युवक की अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में दो सगे भाइयों और दो अन्य को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय हैं कि थाना बरेला अंतर्गत 6 जनवरी को बीटीआई कालेज ग्राउंड के पास रोड किनारे जमीन पर एक लड़के के मृत पडे होने की सूचना पर थाना प्रभारी बरेला अनिल पटेल हमराह स्टाफ के पहुंचे थे। जहां गोपाल झारिया उम्र 58 वर्ष निवासी बीटीआई कालोनी बरेला ने बताया कि उसका बेटा ओम झारिया 5 जनवरी को 7 बजे रोजाना की तरह बरेला घूमने जाने का कहकर गया था। जो रात्रि में वापस नहीं आया था। सुबह पडोसी समीर ने उसे आकर बताया कि उसका बेटा ओम खून से लथपथ बीटीआई कालेज के ग्राउंड के पास आशा बर्मन के घर के सामने रोड किनारे जमीन पर मृत पडा है। उसने पहुंचकर देखा तो उसका बेटा खून से लथपथ मृत पडा था। जिसके पेट, पीठ, गर्दन, सिर मे गहरी चोट के निशान थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर उसके बेटे ओम झारिया उम्र 17 वर्ष 11 माह की हत्या कर दी है।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार, एफएसएल डाक्टर नीता जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे मौके पर पहुंचे।वरिष्ठ अधिकारियों एवं डॉग स्क्वाड तथा एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि मृतक ओम झारिया ने 4 नवम्बर 2022 को रामा सिहं कुलस्ते के साथ चाकू से मारपीट किया था। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बरेला में अप.क्रं. 663/2022 धारा 294,323,506 भादवि का प्रकरण पजीबंद्ध किया गया था।
संदेही रामा कुलस्ते को अभिरक्षा में लेते हुए पूछताछ की गयी जिस पर पाया गया कि रामा कुलस्ते से रजिंश के चलते मृतक ओम झारिया ने रामा सिंह कुलस्ते के भाई गगन उर्फ यंशवत कुलस्ते को धमकी दिया था कि तुम्हारा भाई रामा अभी तो बच गया है। उसे अब बचा लेना।
5 जनवरी को रात्रि लगभग 08/30 बजे आरोपी रामा कुलस्ते टूव्हीलर से चाय लेने बस स्टेण्ड गया था।जहां पर मृतक ओम झारिया खडा हुआ था।जो गालीगलौज करते हुए मारने पीटने की धमकी दिया था। यह बात अपने 17 वर्षीय दोस्त से रामा कुलस्ते से बतायी तो दोस्त ने बोला चलो इसे आज मारेंगे। तब रामा ने बोला कि अपने दूसरे 17 वर्षीय दोस्त को भी बीटीआई ग्राउंड में लेते आना। रामा ने घर आकर अपने छोटे भाई गगन उर्फ यशंवत कुलस्ते को बताया कि आज ओम झारिया फिर से गाली गलौज कर रहा था। उसे आज मारना है।
रामा एवं गगन उर्फ यशवंत दोनों सायकल से ग्राउंड के पास पहुंचे , जहॉ दोनों 17 वर्षीय किशोरों ने बताया कि ओम झारिया शराब भट्टी के पास आग तापते दिखा है । तब रामा कुलस्ते अपने भाई गगन उर्फ यशंवत कुलस्ते के साथ पवन दुबे के होटल के पास आकर ओम झारिया को वॉच करने लगा। कुछ देर बाद ओम झारिया अकेले आते दिखा,तो रामा एवं गगन बीटीआई ग्राउंड के पास पहुंचे। जहां पहले से दोनों 17 वर्षिय किशोर खडे थे। जैसे ही ओम झारिया घर जाने वाले रास्ते में पहुंचा तो सभी लोग ओम झारिया के साथ मारपीट करते हुये ग्राउंड तरफ ले गये।






