बरेला में बैंक से घर जा रही महिला को लूटाः 20 हजार रूपए बैंक से निकालकर घर जा रही थी महिला

जबलपुर, यशभारत। बरेला थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के हाथ से रुपयों से बारा बैग छीन लिया और भाग गएद्य वारदात की सूचना मिलते ही बरेला थाना प्रभारी जितेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दीद्य
बरेला थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि बर्मन मोहल्ला निवासी 37 वर्षीय संगीता बर्मन शुक्रवार दोपहर में पैसे निकालने के लिए यूको बैंक गई थी, दोपहर में करीब बजे वह पैसे लेकर अपने घर जा रही थी तभी बैंक से थोड़ी दूर एक गली में पीछे से आए 2.30 बजे बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से रुपयों भरा बैग छीन लिया और तेजी से बाइक चला कर भाग गए। बताया जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही महिला पर नजर रखे हुए थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर भाग गए, पुलिस को बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध युवक भी देखा है,बरेला थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि बैंक एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।







