जबलपुरमध्य प्रदेश

बरेला के रानवे पुल से नदी में समाया ऑटो : मजदूर महिला की दर्दनाक मौत

देवरी जमोड़ी से मजदूरी करने आ रहे थे जबलपुर, पुलिस जांच जारी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

IMG 20211007 WA0006

जबलपुर, यशभारत। बरेला थाना अंतर्गत हिनौतिया भोई की रानवे नदी पुल पर गुरुवार की सुबह 9:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। मजदूरों से भरा ऑटो नदी में समा गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए बरेला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, हड़कंप मच गया और घटना स्थल पर लोगों को जमावड़ा लग गया। तो वहीं मौके पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

WhatsApp Image 2021 10 07 at 12.03.44 PM

जानकारी के अनुसार सवारी ऑटो में 13 मजदूर कुडंम जमोड़ी से जबलपुर कजरवारा मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। ऑटो हिनोतिया भोई रानवे नदी के पास जैसे ही पहुंचा तभी ऑटो का हेंडिल अचानक लॉक हो गया, जिससे चालक से ऑटो अनियंत्रित हो गया और नदी में जाकर समा गया । इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। ऑटो के नीचे दबने से महिला मैथी बाई पति धरम ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी जमोड़ी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के जानकारी लगते ही 108 एम्बुलेन्स चालक और डॉक्टर ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बरेला के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हादसे में घायल सभी मजदूरों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया है

ऑटो में सवार दो दर्जन मजदूर
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मामले की जानकारी देते हुए ज्ञानचंद सिंह ने बताया कि सभी मजदूर है और जबलपुर मजदूरी करने आ रहे थे। ऑटो खुक्खम का था, जिसे चालक करण ङ्क्षसह चला रहा था। बताया जाता है कि ऑटो में करीब दो दर्जन से अधिक श्रमिक सवार थे। ओव्हर लोडिड ऑटो जैसे ही रानवे रपटा पर पहुंचा, अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

ऑटो के नीचे दब गयी थी मृतिका
पीडि़त मजदूर ज्ञानचंद सिंह ने बताया कि मैथी बाई मजदूरी कर जीवन यापन करती थी। हादसे के दौरान मृतिका मैथी बाई ऑटो के नीचे दब गयी थी और झटपटा रही थी। तभी उनकी सांसे थम गयीं थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button