कटनी

बरही में दर्दनाक सडक़ हादसा, पल्सर-बाइक की भिंड़त, युवक की मौत

बरही/कटनी, यशभारत। तेज रफ्तार पल्सर सवार युवक की विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक से सीधी भिंड़त में छैघरा-उबरा निवासी युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पल्सर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे कटनी रिफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक बरही थाना क्षेत्र के ग्राम छैघरा उबरा निवासी 32 वर्षीय नीरज पिता कैलास पटेल बाइक में सवार होकर अपने बरही स्थित घर से गांव की ओर जा रहा था, तभी कुदरी मोड़ के पास तेज रफ्तार पल्सर सवार उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुंगवानी निवासी पवन पिता कमलेश कोल की भिडं़त हो गई। जोरदार ठोकर में नीरज के सीने में अंदरूनी चोट आने से उसकी घटना स्थल पर ही अकाल मौत हो गई, जबकि घायल पवन कोल का पैर फ्रेक्चर होने के साथ ही आंख और कान में भी सांघातिक चोटे आई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही पहुंचाया गया, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने नीरज पटेल को मृत घोषित कर दिया, वहीं प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर पवन कोल को कटनी रिफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पल्सर बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा। बताया गया है कि घायल युवक मैहर जिले के ग्राम धनवाही स्थित अपनी ससुराल जा रहा था, तभी राते में हादसा हो गया। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button