जबलपुरमध्य प्रदेश
बरगी की मजदूर महिला की तिलवारा में मौत :भवन निर्माण करते हुए हादसा, पुलिस जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। तिलवारा के सगड़ा में बरगी की एक मजदूर महिला की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी। मृतिका अधिआरी बाग में भवन निर्माण के कार्य में मजदूरी का काम करती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 12 अप्रैल 2022 को अधिआरी बाग स्थित भवन निर्माण के कार्य में महिला प्रेम बाई गौड़ 32 वर्ष पति रामू ठाकुर निवासी मानेगाव बरगी लगी थी। तभी सीढिय़ों से पैर फिसल जाने के बाद महिला चक्कर खाकर गिर गयी। घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट आई। जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर, बारीकी से पड़ताल कर रही है।