ग्वालियर l ग्वालियर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग कर दी इस दौरान एक जवान के पैर में गोली लगीहै l
जानकारी के अनुसार महाराजपुरा थाना पुलिस की मुरैना के जनकपुर गांव में जमकर पिटाई हो गई।हत्या के प्रयास के आरोपी बदमाश हद्दू गुर्जर की तलाश में पुलिस पार्टी पहुंची थी।जैसे ही पुलिस जवानों ने बदमाश को पकड़ा तो गांव के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।हमलावरों ने पुलिस से मारपीट कर पुलिस जवान अनिल तोमर को पैर में गोली मार दी।
यह गांव, मुरैना शहर से 18 किलोमीटर दूर है।घायल जवान अनिल तोमर को पहले मुरैना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे और वहां से सीधे ग्वालियर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
इस दौरान बदमाशों ने महाराजपुरा थाना में पदस्थ आरक्षक अनिल तोमर को गोली मार दी, जो उसके पैर में लगी है। इसके बाद ग्वालियर पुलिस वहां से जान बचाकर भागी। ऐसा बताया गया है कि जनकपुर गांव रेत माफिया का गढ़ है। मुरैना की स्थानीय पुलिस भी यहां आमतौर पर इस तरह दबिश देने नहीं जाती है।
Back to top button