देशमध्य प्रदेशराज्य

बडी ख़बर : आयुषी ज्वेलर्स में हुई अंधी डकैती, हत्या के प्रयास का खुलासा : मुजफ्फरपुर , इंदौर, रायसेन, बड़वानी,मंडला से 8 आरोपी गिरफ्तार

Table of Contents

मंडला lथाना कोतवाली मंडला क्षेत्र के कटरा स्थित आयुषी ज्वेलर्स में अज्ञात आरोपियों द्वारा डकैती की वारदात एवं फायरिंग की गंभीर घटना की गई। घटना में दुकान संचालक आयुष सोनी के पैर, जांघ एवं पीठ में गोली लगने से उन्हें गंभीर चोट आई, जिन्हें तत्काल डायल 112 जिला अस्पताल मंडला में भर्ती कराया गया। आयुषी ज्वेलर्स कटरा में हुई डकैती एवं फायरिंग प्रकरण का मंडला पुलिस ने त्वरित खुलासा किया। पुलिस ने 8 टीम बनाकर मुजफ्फरपुर (बिहार), इंदौर, रायसेन, बड़वानी व मंडला से कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

आरोपियों से ग्रैंड विटारा, अर्टिगा व माल बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा कार्यवाही में शामिल अधिकारी कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र व नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुवे पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में तत्काल मंडला से चारो दिशाओं की ओर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी एवं चैकिंग अभियान प्रारंभ किया गया तकनीकी साक्ष्य हेतु 200 से अधिक, CCTV कैमरे खंगाले गये CCTV फुटेज, वाहन की गतिविधियों के आधार पर संदिग्ध वाहन की पहचान कर आरोपियों की सटीक जानकारी जुटाई गई।

पुलिस की 8 अलग-अलग टीम बनाकर अलग -अलग राज्यो में भेजी गयी जहा मुज्जफरपुर बिहार से 3 खालिद अंसारी, शशिकुमार, कृष्णाकुमार उर्फ रामकृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया। एवं 5 आरोपियों मो. अजहर, राजेश ठाकुर, लवकुश गौर, रोहित भारतिया, अनिल सोनी को इंदौर, रायसेन, बडवानी एवं मंडला से गिरफ्तार किया गया l

पिस्टल दिखा कर माल मशरुका छीना 

खालिद से प्रांरभिक पूछताछ कर ज्ञात हुआ कि अर्टिगा वाहन से राजेश ठाकुर चालक, पंकज लवकुश, आशु, धमेन्द्र ठाकुर, सन्नी इंदौर से जबलपुर होते हूए मण्डला में आयुश सोनी के घर आये थे परंतु वारदात न कर सकने के कारण वापस चले गये। इसके उपरांत खालिद, शशि, कृष्णा जिनका पूर्व से आपराधिक रिकार्ड है ये अपने साथियों आशु, सन्नी, धमेन्द्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, लवकुश, पंकज के साथ इंदौर से दो वाहन ग्रांड विटारा एवं अर्टिका से जबलपुर होते हुए रात करीब 8.30 बजे मण्डला पहुचे। चूकि दुकान बंद हो चुकी थी तो वापस चले गये। अगले दिन उक्त सभी आरोपी पुनः दूकान बंद होने के समय के पूर्व मंडला पहूंचे एवं एक गाड़ी अर्टिगा को घटना स्थल से दूर खड़ा रखते हुवे ग्रांड विटारा कार में सवार आशु, धमेंन्द्र ठाकुर, सन्नी, कृष्णा कार से उतरकर बाबी यादव को पिस्टल दिखा कर माल मशरुका छीना एवं दुकान मालिक आयुश सोनी द्वारा प्रतिरोध करने पर फायर की l जिसमें आयुश सोनी को पैर एवं जांघ एवं पीठ में गोली मारी उसी दौरान पुलिस को धोखा देने के लिए सेमरखापा वाले रास्ते से जबलपुर रवाना हुए। उसी दौरान पुलिस चेकिंग के कारण आरोपी दोनो वाहन के साथ नेशनल हाईवे से अन्दर जंगल क्षेत्र में अपना अपना हिस्सा एवं हथियार छिपा कर अलग-अलग साधनों से जबलपुर की ओर चले गये। आशु, धमेन्द्र, इरफान, अजहर माल वापस लेने जबलपुर से आये और आशु, धमेन्द्र ठाकुर, अपना माल व हथियार निकाल कर चले गये।

8 टीम बनाकर अलग-अलग राज्यो में भेजी

अपराध विवेचना के दौरान पुलिस की 8 टीम बनाकर अलग-अलग राज्यो में भेजी गयी जहा मुज्जफरपुर बिहार से खालिद, शशि, कृष्णा को गिरफतार किया गया पूछताछ करने पर उसने घटना करना स्वीकार किया, इनके कब्जे से गा्रंड विटारा कार, तथा मोबाईल व इनके हिस्से का माल जो इन्होने बीजाडांडी जगंल में छिपाया था। पुलिस ने बरामद कर लिया है। शेष आरोपी अजहर, राजेश ठाकुर, लवकुश को गिरफतार कर इनके हिस्से का माल तथा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार मोबाईल तथा इनके हिस्से के जेवरात एवं बैग बरामद किया गया। पुलिस की जांच में तथ्य सामने आया है कि आयुश के चाचा का लड़का अन्नु सोनी दोस्त रोहित भारतीय ने आयुश के दुकान के माल के सबंध में जानकारी विष्णु शिंदे को दी जिसने माल की जानकारी पंकज को दी, पंकज व लवकुश एक गावं के रहवासी एवं रिश्तेदार है इन्होने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना कारित की ।

घटना में गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम एवं आपराधिक रिकार्ड 

1. खालिद अंसारी पिता अली हसन उम्र 51 वर्ष निवासी रमपुरवा अर्वना बरूराज मुजफरपुर 

अपहरण, हत्या, धोखाधड़ी एवं NDPS Act के तहत कुल 05 गंभीर अपराध। 

2. शशीकुमार पिता दिनेश कुमार निवासी अतरदार वार्ड नं. 31 सदर मुजफ्फरपुर बिहार 

अपहरण, हत्या, धोखाधड़ी के तहत कुल 06 गंभीर अपराध। 

3. कृष्णकुमार उर्फ राम कृष्णकुमार पिता सुरेन्द्र सिंह राजपूत थाना पारूल जिला मुजफ्फरपुर बिहार 

डकैती, अपहरण, हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट धोखाधड़ी के तहत कुल 03 गंभीर अपराध। 

4. राजेश ठाकुर निवासी थाना राजपुर जिला बडवानी (म.प्र.)।

5. मो. अजहर निवासी थाना एम.जी. रोड़ जिला इंदौर (म.प्र.)। 

6. लवकुश गौर निवासी जिला रायसेन (म.प्र.)। 

7. रोहित भारतिया निवासी किला वार्ड जिला मंडला (म.प्र.)। 

8. अनिल सोनी निवासी किला वार्ड जिला मंडला (म.प्र.)।

फरार आरोपी कुल संख्या – 6 

अपराध में अभी तक की विवेचना में कुल 14 आरोपी सम्मलित होना पाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button