मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : लोकायुक्त की कार्यवाही :विद्युत विभाग का जेई 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, एक वेंडर और एक आउटसोर्स कर्मचारी भी गिरफ्तार

Table of Contents

रीवा lविद्युत विभाग शहर संभाग में उस समय हड़कंप मच गया। जब लोकायुक्त की टीम ने शहर संभाग में दबिश दी। डीई चेम्बर के बाहर ही सोलर सेक्शन बना हुआ है। इसी सेक्शन में जेई किशोर त्रिपाठी को लोकायुक्त ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। वहीं एक वेंडर और एक आउटसोर्स कर्मचारी को भी सह आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की कार्रवाई ने विद्युत विभाग में चल रही लूट खसोट का भी एक तरह से खुलासा कर दिया है। यहां के अधिकारी खुल कर लूट मचा रहे थे। इनमें से एक जेई पकड़ा गया।

आपको बता दें कि केन्द्र सरकार सोलर प्लांट लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। सरकार पीएम सूर्य घर योजना और पीएम कुसुम योजना का संचालन कर रही है। इसमें लोगों को सब्सिडी भी दी जाती है। इसी योजना के क्रियान्वयन के लिए विद्युत विभाग में जेई किशोर त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई थी। जेई किशोर त्रिपाठी के पास प्रकरण पहुंचने के बाद वह वेंडरों से सांठगांठ कराते थे। वेंडर आवेदक के घर पर सोलर पैनल लगाते थे। इसी मामले में किशोर त्रिपाठी रिश्वत की मांग करते रंगे हाथ पकड़े गए हैं। 

शिकायतकर्ता वेंडर लकी दुबे निवासा आजाद नगर ने बताया कि उन्होंने कई जगह सोलर पैनल लगाए थे। फाइल स्वीकृति के लिए जेई किशोर त्रिपाठी के पास भेजतेे थे। पहले एक फाइल स्वीकृति का 3 हजार लेते थे। बाद में 7 हजार रुपए की डिमांड करने लगे थे। वेंडर प्रमोद द्विवदी के माध्यम से रुपए लेते थे। 18 हजार रुपए की डिमांड की गई थी। तीन फाइल दी गई थी। 6 हजार रुपए प्रति फाइल मांग रहे थे। 10 हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button