रीवा lसंभाग के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का एक विवादित मामला सामने आया है।
आईसीयू वार्ड के पास एक युवती ने फिल्मी गानों पर ठुमके लगाते हुए वीडियो शूट किया, जो अब वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह रील बघेली कलाकार शैलू शर्मा ने बनाई और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की थी। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की हरकत ने लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है। अस्पताल प्रशासन ने इस पर गंभीरता दिखाई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) यत्नेश त्रिपाठी ने कहा कि “अस्पताल इलाज और सेवा का स्थान है, न कि मनोरंजन या डांस की जगह। युवती द्वारा अस्पताल परिसर में रील बनाना अनुचित है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में रोज गंभीर मरीज और उनके परिजन आते हैं, ऐसे में इस तरह की गतिविधि मानवीय संवेदनाओं को आहत करती है।
Back to top button