कटनीमध्य प्रदेश

बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, 46 पौधे जब्त, एक गिरफ्तार

कटनी, यश भारत कटनी जिले की बड़वारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुड़ा ग्राम पंचायत के चांदपुर मोहल्ले में एक खेत पर छापा मारकर 46 अवैध गांजे के पौधे जब्त किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए बड़वारा थाना प्रभारी के के पटेल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने खेत में गांजे की अवैध खेती कर रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल एक टीम का गठन किया गया और आज सुबह आरोपी के खेत पर रेड की कार्रवाई की गई। ​मौके पर पूरन चौधरी 65 वर्षीय पिता विशेषर चौधरी के खेत में तलाशी के दौरान पुलिस को 46 अवैध गांजे के पौधे लगे हुए मिले। पुलिस ने सभी पौधों को तुरंत जब्त कर लिया। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9 हजार रुपये बताई जा रही है।
​पूछताछ के दौरान, आरोपी पूरन चौधरी ने पुलिस को बताया कि वो गांजा पीने का आदी है और उसने इस साल पहली बार खुद के सेवन के लिए ये पौधे लगाए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button