जबलपुरमध्य प्रदेश
बकरियों को कुत्ते ने किया परेशान तो पूर्व पीडब्लयूडी अधिकारी को घोंप दिया चाकू : दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभारत। अधारताल थाना अंतर्गत बकरी को कुत्ता परेशान कर रहा था। इसी बात को लेकर बढ़े विवाद में पूर्व पीडब्ल्यूडी अधिकारी को दो आरेापियों ने एक राय होकर चाकू घोंप कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शंकर लाल मेहतर पिता बाबूलाल मेहतर 63 साल ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी विभाग से रिटायर है और घर पर ही रहता है। दरमियानी रात मोहन केवट और कृष्णा केवट उससे गालीगलौच कर रहे थे। उसने गालियां देने का विरोध किया तो बताया कि उनका कुत्ता, बकरियों को भौंक कर परेशान करता है। उसने समझाना चाहा तो नुकील चीज से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।