दमोह। आगामी त्यौहारों को देखते हुए शहर में शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से आज दमोह पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में अमन-चैन और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना है।
दमोह एसपी के निर्देश पर निकाले गए इस फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारी शामिल रहे। वहीं, आम जनता को संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्यौहारों के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
Back to top button