जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय के डीन को बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मेरठ, ।मेरठ (Meerut News) में कृषि विश्वविद्यालय (Agriculture University Meerut) की डीन को बदमाशों ने गोली मार दी। कार सवार बदमाश दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस के डीन राजवीर सिंह को कई गोली मारी गई है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना से हड़कंप मच गया है और जिले के आला अधिकारी मौके पर छानबीन में जुटे हैं।

मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय के डीन डा. राजवीर सिंह पर फायरिंग के प्रकरण में पुलिस की जांच एक कदम और आगे बढ़ी है। पुलिस टीम ने विश्वविद्यालय में डीन से जुड़े सभी रिकार्ड जब्‍त कर लिए हैं। पुलिस उनकी जांच कर सच तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बाद विश्वविद्यालय में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

कंकरखेड़ा की डिफेंस एनक्लेव कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह मोदीपुरम स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में वेटरनरी डीन के पद पर तैनात हैं। गत 11 मार्च की शाम विश्वविद्यालय से कंकरखेड़ा घर जाते हुए डीन पर विश्वविद्यालय और हाईवे के बीच स्थित आईसीआर संस्थान के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागीं थीं। जिनमें से आधा दर्जन से अधिक गोली डीन के शरीर को भेद गई। गंभीर स्थिति में डीन का न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में उपचार हो रहा है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डीन के बेटे ने दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button