जबलपुरमध्य प्रदेश

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : प्रेमी की मारपीट से तंग आकर प्रेमिका ने किया सुसाइड , पीडि़ता के पैसे से करता था ऐश, आरोपी फरार

जबलपुर, यशभारत। प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ने जीने मरने की कसमें खाईं और विवाह करने का फैसला किया। इसी बीच बेरोजगार प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को झांसे में लेकर हजारों रुपए वसूलने लगा। इतना ही नहीं पैसे नहीं देने पर वह प्रेमिका के साथ जमकर मारपीट करता था। जिससे तंग आकर प्र्रेमिका ने सल्फास का सेवन कर मौत का रास्ता चुन लिया और इस तरह एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। पूरा मामला थाना घमापुर का है। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बतासा कि घमापुर आशा आटा चक्की के पास रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने 16 मार्च 2022 को सल्फास का सेवन कर सुसाइड कर लिया था। पूरी जांच के बाद जो तथ्य सामने आए उससे पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए।

प्रेमी को पालती थी प्रेमिका
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला सामने आया है कि आरोपी कन्हैया चौधरी वहीं मोहल्ले का निवासी था और युवती को प्रेम जाल में फांसकर रुपए ऐठता था और नहीं देने पर मारपीट करता था। पूरी पड़ताल के बाद, युवती के रिश्तेदारों और परिजनों के कथन के उपरांत आरोपी कन्हैया चौधरी पर मामला दर्ज कर, फरार की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button