मध्य प्रदेशराज्य

प्रेमिका से शादी का वायदा कर दूसरी युवती को बनाया दुल्हन : प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रीवाlरीवा में प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है, जहां प्रेमी युवक ने करीब 7 साल तक अपनी प्रेमिका का शोषण किया और फिर दूसरी जगह शादी कर ली मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैl

 

 

युवक का प्रेम प्रसंग उसके लिए मुसीबत बन गया। आरोपी पर आरोप है कि उसने प्रेमिका को 7 साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और फिर किसी और से शादी कर ली।

 

मामला सामने आने के बाद पीड़िता ने अमहिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने लगातार उसे शादी का वादा किया, लेकिन गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। घटना का पता चलने पर आरोपी अपनी पत्नी को तो समझा सका, लेकिन प्रेमिका पुलिस के पास पहुंच गई।

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button