प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में शुरू हुई माइनिंग कॉन्क्लेव, उद्योग की संभावनाओं पर चल रहा मंथन, बड़े उद्योगपति निवेश को लेकर रख रहे अपनी बात

कटनी, यशभारत। प्रदेश सरकार की अगुवाई में होटल अरिंदम में माइनिंग कॉन्क्लेव का औद्योगिक मंथन शुरू हो चुका है। मंच पर जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, खनिज विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन समेत अन्य अधिकारी एवं बड़े औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि मौजूद है। सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई माइनिंग कॉन्क्लेव में एक एक कर उद्योग प्रतिनिधि अपने सुझाव और प्रस्ताव रख रहे हैं।
कटनी में आयोजित इस माइनिंग कॉन्क्लेव में देश भर से आए दो हजार से अधिक प्रतिनिधि निवेश को लेकर खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। संभवत: यह पहला मौका है, जब औद्योगिक और चूना नगरी के नाम से मशहूर कटनी में इस तरह का आयोजन हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खास तौर पर सम्मिलत हो रहे हैं। वे 2 बजकर 40 मिनट पर अरिंदम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग की संभावनाओं पर खुली बातचीत करने वाले हैं। उद्योगपति मित्रों ने खनिज विभाग की बेवसाइट पर जाकर पंजीयन कराया था, जिसमे देश के विभिन्न राज्यों के निवेशक और उद्योगपति शामिल रहे। इसमे कटनी जिले के 300 से ज्यादा उद्योगपति एवं व्यवसायी भी शामिल है। कॉन्क्लेव में मिनरल एवं माईनिंग से संबंधित विभिन्न सत्रों के दौरान बड़े पैमाने पर चर्चा हो रही है। कॉन्क्लेव का मुख्य फोकस कोयला, ऊर्जा एवं हाइड्रोकार्बन, प्रौद्योगिकीय प्रगति, महत्वपूर्ण खनिज क्रिटिकल मिनरल्स और चूना पत्थर एवं सीमेंट उद्योग पर रहा। प्रदेश में अकूत खनिजों की विशिष्ट पहचान रखने वाले कटनी जिले के लिए आज का दिन बेहद खास बन रह है। कटनी की रत्नगर्भा के खनिज भंडार को नियोजित तरीके से दोहन करने की चर्चा, पहल और निवेश किया जा रहा है। उद्योगपति प्रदेश में अनुकूल स्थितियों और खनिज भंडार को लेने के लिए कदम बढ़ा चुके है। कटनी में सभी को खनिज और उद्योग की अपार संभावनाएं नजर आ रही है। लिहाजा कॉन्क्लेव ने देश की नामचीन कंपनियों को यहां निवेश करने और खनिज आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए आकर्षित किया है।
खनिज संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव ने दी माइनिंग कॉन्क्लेव की जानकारी
होटल अरिंदम में आयोजित माइनिंग कॉन्क्लेव में सुबह 10 बजे से निवेशकों का पंजीकरण शुरू हुआ। इसके बाद माइनिंग कॉन्क्लेव का कार्यक्रम विधिवत शुरू हुआ। अतिथियों के आगमन के बाद खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्वागत किया। खनिज संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने स्वागत भाषण देते हुए माइनिंग कॉन्क्लेव के आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महाकोशल एवं विंध्य क्षेत्र में खनिज संपदा एवं खनन की भावी संभावनाएं विषय को लेकर प्रो जी के प्रधान ए के एस विश्वविद्यालय ने अपनी बात रखी। खनिज लाभकारी प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए दिलीप रंजन कानूनगो मुख्य अयस्क ड्रेसिंग अधिकारी एवं निदेशक आईबीएम नागपुर ने संबोधन दिया। खदान उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल समाधान का लाभ उठाना विषय पर नीरज गुप्ता आईएनजी ने प्रस्तुतिकरण किया।
ये बड़े औद्योगिक घराने दिखा रहे कॉन्क्लेव में रूचि
कटनी में आयोजित माईनिंग कॉन्क्लेव में देश भर के बड़े औद्योगिक घरानों ने दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कॉन्क्लेव में डायरेक्टर जनरल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया राजेश जोशी, चीफ कंट्रोलर ऑफ माइन्स इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स नागपुर पंकज कुलश्रेष्ठ, बिरला वाइट अल्ट्राटेक के सीईओ आशीष द्विवेदी, सीएमडी एचसीएल संजीव कुमार सिंह, डायरेक्टर फाइनेंस, एमईसीएल सुरेन्द्र सिंह क्षत्रिय, जीएम बिजनेस डेवलपमेंट सीआईएल चंद्र शेखर सिंह, डायरेक्टर एसईसीएल बिलासपुर बिरांची दास, डिपार्टमेंट ऑफ अर्थ एंड एनवायरमेंट साइंसेस के प्रो. डॉ. प्रीतम नासपुरी एवं प्रो. डॉ. ए के तिवारी, टेक्समिन के चीफ बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर एमडी दानिश और प्रोजेक्ट डायरेक्टर धीरज कुमार, आईबीएम नागपुर के चीफ ओर ड्रेसिंग ऑफिसर एंड डायरेक्टर दिलीप रंजन कानुगो, सीईओ आई.एनर्जी नीरज गुप्ता, डायरेक्टर एलीटेक अजीत चौधरी, एकेएस यूनिसर्विटी के प्रो. जी के प्रधान, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डेलोइट तुशार चक्रवर्ती, एग्जीक्युटिव डायरेक्टर एचसीएल नागेश शिनोय, एमडी रामनिक पॉवर एंड एलोयस हर्ष व्ही त्रिवेदी एवं डायरेक्टर निष्क्षल के त्रिवेदी, डायरेक्टर एमओआईएल एम एम अब्दुल्ला ऑनर विनमीर रिसोर्सेस प्राईवेट लिमिटेड गोविंद ए शोरेवाला, डायरेक्टर सिंघाल बिजनेस प्राईवेट लिमिटेड राहुल अग्रवाल, डायरेक्टर लोहम एंड सीईओ चिदंबरम मदन, सीनियर मैनेजर टेक्नीकल, आईआरईएल बी एस तलवार, चीफ स्ट्रेटजी एंड बिजनेस डेवलपमेंट अडानी सीमेंट भीमसी कचोट, एमडी माइनवेयर एडवाइजर्स प्राईवेट लिमिटेड कौशिक बोस, डायरेक्टर माइनिंग एंड स्ट्रेटजिक प्रोजेक्ट, एरसेलोर मित्तल आलोक मेहता, डायरेक्टर महाकौशल रिफ्रेक्टरीज प्राईवेट लिमिटेड मयंक गुग्गली और सीईओ ऑरो नेचुरल रिसोर्सेस प्राईवेट लिमिटेड अफरोज शामिल हुए।









